उत्तराखण्ड
आवास विकास में धूमधाम से मनाया जाएगा श्री गुरु रामदास जी महाराज का प्रकाश पर्व

इस धार्मिक आयोजन के संबंध में समस्त साध-संगत से अपील की गई है कि वे सुबह समय पर गुरु घर पहुंचकर गुरु महाराज के दर्शन करें और साप्ताहिक पाठ साहिब में शामिल होकर गुरु घर की खुशियां एवं आशीर्वाद प्राप्त करें।
आयोजकों ने संगत से परिवार सहित पहुंचकर धार्मिक आयोजन की शोभा बढ़ाने और गुरु महाराज के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद प्राप्त करने का आग्रह किया है। प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरु घर में श्रद्धा, भक्ति और गुरबाणी का वातावरण रहेगा।





