उत्तराखण्ड
वरिष्ठ अधिवक्ता गिरीश बहुखंडी के निधन से न्यायिक जगत में शोक की लहर

जिला बार एसोसिएशन नैनीताल के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट एवं सचिव संजय सुयाल ने उनके निधन को अधिवक्ता परिवार और न्यायिक जगत के लिए अपूरणीय क्षति बताया। नैनीताल के मंगोली निवासी गिरीश बहुखंडी पिछले 26 वर्षों से अधिवक्ता के रूप में न्यायिक कार्यों से जुड़े रहे। वे विशेष रूप से राजस्व मामलों के जानकार और अनुभवी अधिवक्ताओं में गिने जाते थे।
अपने मिलनसार एवं सरल व्यक्तित्व के कारण वे क्षेत्र में अत्यंत लोकप्रिय थे। सामाजिक सरोकारों से जुड़े रहने के चलते वे क्षेत्र पंचायत सदस्य भी निर्वाचित हुए थे।
शनिवार को हल्द्वानी स्थित रानीबाग श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। वे अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र एवं एक पुत्री सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
उनके निधन पर वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश चंदोला, मनीष मोहन जोशी, ओंकार गोस्वामी, नीरज साह, ज्योति प्रकाश सिंह बोरा, डीजीसी सुशील कुमार शर्मा, पंकज सिंह बिष्ट, राजेंद्र कुमार पाठक, दीपक रुवाली, कमल चिलवाल, नीरज गोस्वामी, शिवांशु जोशी, गजेंद्र मेहरा, नवीन पंत, राजेंद्र बोरा, डी.एस. दानु, उमेश कांडपाल, निर्मल कुमार, मोहम्मद बिलाल, तारा आर्य, सरिता बिष्ट, जया आर्य, भुवन जोशी, राजेंद्र मेहरा, विकास बहुगुणा, अखिलेश साह, कैलाश जोशी, हरीश पांडेय, राकेश सुयाल, प्रीति साह, मंजू कोटलिया, दीपक दत्त पांडेय सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
