Connect with us

उत्तराखण्ड

महिला से चेन स्नैचिंग करने वाला शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार छीनी गई सोने की चेन, अपाचे बाइक और अवैध तमंचा बरामद

हल्द्वानी। भोटियापड़ाव क्षेत्र में महिला से चेन स्नैचिंग की घटना का नैनीताल पुलिस ने खुलासा करते हुए एक शातिर हिस्ट्रीशीटर आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से छीनी गई सोने की चेन, बिना नंबर प्लेट की अपाचे RR 310 बाइक तथा अवैध तमंचा व कारतूस बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार 8 मई 2026 को भोटियापड़ाव क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश ने एक महिला से सोने की चेन छीन ली थी। मामले में तुलसी नगर पॉलीशीट काठगोदाम निवासी श्रीमती नीता शाह ने 18 मई को हल्द्वानी कोतवाली में तहरीर दी, जिस पर मुकदमा दर्ज किया गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने तत्काल विशेष टीम गठित कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। एसपी सिटी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार सैनी तथा प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की।

जांच के दौरान आरोपी की पहचान आकाश कुमार गौतम पुत्र विशम्बर दयाल निवासी खना गोटिया, सीबीगंज बरेली उत्तर प्रदेश के रूप में हुई। पुलिस ने 19 मई को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से छीनी गई सोने की चेन, घटना में प्रयुक्त बिना नंबर प्लेट की अपाचे RR 310 मोटरसाइकिल, एक अवैध 315 बोर तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार आरोपी सीबीगंज थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट, धोखाधड़ी समेत कई गंभीर मामलों में दस मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में गुजरात और रुद्रपुर पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ों में घायल भी हो चुका है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत अलग मुकदमा भी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page