Connect with us

उत्तराखण्ड

सेवा, सुशासन और समर्पण अभियान के तहत बेस अस्पताल हल्द्वानी में वृहद स्वास्थ्य शिविर, 872 लोगों ने उठाया लाभ

 

, हल्द्वानी 8 जुलाई 2026। “सेवा, सुशासन और समर्पण” अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देश पर बुधवार को बेस चिकित्सालय हल्द्वानी में वृहद स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच, चिकित्सकीय परामर्श और सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाया।

शिविर के दौरान डॉ. के.एस. दत्ताल, डॉ. उषा जंगपांगी एवं डॉ. रजत भट्ट ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। शिविर में गर्भवती महिलाओं की जांच, ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच, चिकित्सकीय परामर्श, आभा आईडी निर्माण, आयुष्मान कार्ड, डिजिटल स्वास्थ्य सेवाएं, टीबी एवं कैंसर स्क्रीनिंग, रक्तदान, एक्स-रे तथा विभिन्न लैब जांच की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शिविर में कुल 872 लोगों का पंजीकरण किया गया। इनमें 246 लोगों की ब्लड शुगर जांच, 240 लोगों की ब्लड प्रेशर जांच, 145 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 201 गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच, 200 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच, 95 लोगों की एलएफटी एवं केएफटी सहित रक्त जांच, तथा 94 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की गई। इसके अलावा 121 लोगों के एक्स-रे, 11 आयुष्मान कार्ड, 186 आभा आईडी बनाई गईं। शिविर में 8 दिव्यांग प्रमाण पत्र भी जारी किए गए, जबकि 2 लोगों ने रक्तदान किया।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य आम जनता को एक ही स्थान पर बेहतर, सुलभ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि सरकार की जनकल्याणकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक पात्र लोगों तक पहुंचाया जाए।

इस अवसर पर राघवेंद्र रावत, मिथिलेश बिष्ट, दीवान बिष्ट, ललित, रंजना बोरा (मेट्रन) सहित स्वास्थ्य विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page