Connect with us

उत्तराखण्ड

सेवा, सुशासन एवं समर्पण अभियान के तहत खनस्यु में लगा मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर, 207 लोगों ने उठाया लाभ

 

,खनस्यु 27 जुलाई। प्रदेश सरकार के “सेवा, सुशासन एवं समर्पण” अभियान के अंतर्गत सोमवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र  खनस्यु (टाइप-ए) में मल्टी स्पेशलिटी स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत के निर्देशन में आयोजित इस शिविर में 207 लाभार्थियों ने विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर का शुभारंभ ग्राम प्रधान श्रीमती विमला देवी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणेश धर्मशत् ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान नेत्र रोग, ईएनटी, हड्डी रोग, बाल रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग तथा जनरल मेडिसिन के विशेषज्ञ चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श एवं उपचार प्रदान किया। पात्र दिव्यांगजनों के दिव्यांग प्रमाण पत्र भी बनाए गए तथा जरूरतमंदों को निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. गणेश धर्मशत् ने शिविर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने लाभार्थियों से संवाद कर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

शिविर के दौरान 105 लोगों की ब्लड प्रेशर एवं ब्लड शुगर जांच, 122 लोगों की टीबी स्क्रीनिंग, 11 महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग, 35 लोगों की ओरल कैंसर स्क्रीनिंग, 107 लोगों की हीमोग्लोबिन एवं एलएफटी जांच, 79 लोगों की आरएफटी जांच, 80 एक्स-रे, 4 दिव्यांग प्रमाण पत्र तथा 114 लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रश्मि पंत ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित शिविरों का अधिक से अधिक लाभ उठाने और नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की अपील की।

शिविर के सफल संचालन में डॉ. कैलाश बृजवाल, डॉ. हिमांशु कांडपाल, डॉ. धीरेंद्र त्रिपाठी, डॉ. हिमांशु नेगी, डॉ. अवनीश दीवान, डॉ. तृप्ति अग्रवाल सहित स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ, आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। समस्त व्यवस्थाओं का सफल समन्वय प्रभारी फार्मासिस्ट अधिकारी श्री उमेश चंद्र के नेतृत्व में किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page