Connect with us

उत्तराखण्ड

प्रशासन एवं वन विभाग की सयुक्त टीम ने चलाया गौला नदी के भीतर अतिक्रमण अभियान ,,

हल्द्वानी गौला नदी के भीतर झोपड़ियां बनाकर रह रहे लोगों द्वारा किए जा रहे अतिक्रमण पर प्रशासन की सख्त कार्यवाही । गुरुवार को डिप्टी कलेक्टर नवाजिस खलीक
के नेतृत्व में प्रशासन और वन विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर क्षेत्र का निरिक्षण कर मुनादी कराई गई। जिसमें अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी गई कि वे एक सप्ताह के भीतर स्वयं अपने अतिक्रमण को हटा लें, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।रेलवे स्टेशन के पास स्थित गोला नदी क्षेत्र में लंबे समय से झोपड़ियां बनाकर अतिक्रमण किया जा रहा था। इस अवैध कब्जे को लेकर प्रशासन और वन विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की रूपरेखा तैयार की है। मुनादी के दौरान लोगों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि समयसीमा के बाद किसी को भी राहत नहीं दी जाएगी और अतिक्रमण को बलपूर्वक हटाया जाएगा।मौके पर तहसीलदार सचिन कुमार, एसडीओ गोला रेंज अनिल जोशी, वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी समेत वन विभाग और पुलिस के जवान मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page