Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, समाज सेवा के संकल्प के साथ संभाली जिम्मेदारी

 

हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति की वर्ष 2026-2028 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह बरेली रोड स्थित होटल जैस्मिन ग्रैंड में आयोजित किया गया। समारोह में अध्यक्ष, महामंत्री सहित कुल 26 पदाधिकारियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेकर समाज सेवा और संगठन की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मेयर गजराज सिंह बिष्ट, विधायक सुमित हृदयेश, दर्जा राज्य मंत्री रेनू अधिकारी, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। मुख्य अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई तथा संगठन की एकजुटता और समाजहित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।

कार्यक्रम का संचालन उपमा सेठी और मुकेश ढींगरा ने किया। समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा ने सभी अतिथियों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और पंजाबी समाज के सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नगर निगम द्वारा दुकानों के किराए में की गई वृद्धि का मुद्दा भी मंच से उठाया। इस पर मेयर गजराज सिंह बिष्ट ने आश्वासन दिया कि 27 जुलाई को होने वाली नगर निगम बोर्ड बैठक में इस विषय पर चर्चा कर समाधान का प्रयास किया जाएगा।

मुख्य अतिथियों ने कहा कि पंजाबी जनकल्याण समिति वर्षों से लोहड़ी, बैसाखी, करवाचौथ मेला, रक्तदान शिविर, निशुल्क चिकित्सा शिविर तथा अन्य सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सफल आयोजन कर समाज सेवा की मिसाल पेश करती रही है।

समारोह में समिति के संरक्षक कश्मीरी लाल साहनी, सुभाष मोंगा, जगदीश लाल सडाना, जितेंद्र साहनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप गांधी, महामंत्री मुकेश ढींगरा, संयुक्त सचिव राजीव बग्गा, कोषाध्यक्ष अवनीश राजपाल, पंजाबी वूमेन क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा तथा युवा अध्यक्ष कनिष्क ढींगरा सहित अनेक पदाधिकारी मंचासीन रहे।

शपथ ग्रहण के दौरान पंजाबी वूमेन क्लब की अध्यक्ष कनिका वासुदेवा, युवा अध्यक्ष कनिष्क ढींगरा, समन्वयक प्रदीप कक्कड़, किट्टी व्यवस्था प्रमुख संजीव आनंद, उपाध्यक्ष नरेंद्र भुटियानी, उमंग वासुदेवा, राजकुमार आनंद, राजीव वाही, संगठन मंत्री हितेंद्र भसीन, सचिव ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, सोनू पुरी, अतुल वर्मा, पंकज गुम्बर, महेश आहूजा (हनी), कानूनी सलाहकार कमल सडाना, उप सचिव सचिन साहनी, अंकुर मोंगा, सांस्कृतिक सचिव गुलशन अरोड़ा, मीडिया प्रभारी शिखर आहूजा, सोशल मीडिया प्रभारी लव बक्शी, किट्टी प्रमुख प्रतीक सडाना तथा अनिमेष गिरधर सहित अन्य पदाधिकारियों ने भी शपथ ली।

नवनियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन की मान-मर्यादा बनाए रखते हुए पंजाबी समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर कार्य करने और सामाजिक सरोकारों को आगे बढ़ाने का संकल्प व्यक्त किया। समारोह में पांच निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ 21 मनोनीत कार्यकारिणी सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण कर अपने दायित्वों का निर्वहन करने का वचन दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page