Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल ने बदरीनाथ धाम के दर्शन किए, यात्रा व्यवस्था की सराहना की

 

चमोली उत्तराखंड के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने शनिवार को बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरी विशाल के दर्शन किए। उन्होंने देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति व खुशहाली की कामना की।

धाम पहुंचने पर श्री बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती ने राज्यपाल का स्वागत किया। राज्यपाल ने मंदिर रावल अमरनाथ नंबूदरी से भेंट की तथा तीर्थयात्रियों से बातचीत कर यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने मंदिर परिसर में सूक्ष्म पूजा-अर्चना भी की।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी से मास्टर प्लान के कार्यों की जानकारी लेने के बाद राज्यपाल ने रिवर फ्रंट और मंदिर परिसर के विकास कार्यों का निरीक्षण किया। विभिन्न पक्षकारों के सुझाव सुनकर उन्होंने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

राज्यपाल ने चारधाम यात्रा के सफल संचालन के लिए जिला प्रशासन, मंदिर समिति, पुलिस और संबंधित विभागों की सराहना की। उन्होंने तीर्थयात्रियों के अनुशासन को अनुकरणीय बताते हुए श्रद्धालुओं से भक्ति भाव के साथ दर्शन करने और व्यवस्थाओं में सहयोग देने की अपील की। साथ ही, स्थानीय उत्पाद खरीदकर क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी ज्योर्तिमठ चंद्रशेखर वशिष्ठ, यात्रा मजिस्ट्रेट रविंद्र ज्वांठा, उप जिलाधिकारी चमोली राजकुमार पांडे, पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट, एडिशनल एसपी होशियार सिंह, अधिशासी अधिकारी सुनील पुरोहित, थानाध्यक्ष नवनीत भंडारी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page