Connect with us

उत्तराखण्ड

गोरापड़ाव में गंभीर लूट की घटना, SOG कर्मचारी बनकर लोगों को डराने का भी आरोप

गोरापड़ाव में गंभीर लूट की घटना, SOG कर्मचारी बनकर लोगों को डराने का भी आरोप

हल्द्वानी, 20 अगस्त 2026। हल्द्वानी क्षेत्र के गोरापड़ाव में बीती रात हुई गंभीर आपराधिक घटना के बाद नैनीताल पुलिस ने जांच तेज कर दी है। घटना की गंभीरता को देखते हुए SSP नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने स्वयं घटनास्थल का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ कर घटनाक्रम की जानकारी ली।

पुलिस के अनुसार, कुछ लोगों द्वारा बाहर से नकाब पहनकर स्वयं को SOG कर्मचारी बताकर घटनास्थल पर मौजूद लोगों को डराने-धमकाने की बात सामने आई है। आरोपियों द्वारा रुपये, सोने की चेन और मोबाइल फोन लूटकर ले जाने की घटना भी सामने आई है। मामले में पुलिस ने गंभीरता को देखते हुए डकैती की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए SSP के निर्देशन में करीब 40 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विशेष टीम गठित की गई है। टीम में SP Crime, SP City Haldwani, CO Haldwani, CO Lalkuan, विभिन्न थाना प्रभारी, SOG, ADTF, Cyber Team तथा Crime Specialists को शामिल किया गया है।

विशेष टीम का प्रभारी SP City मनोज कत्याल तथा सह-प्रभारी क्षेत्राधिकारी अमित सैनी को बनाया गया है। वहीं BDS, डॉग स्क्वायड और क्राइम सीन विशेषज्ञों द्वारा घटनास्थल की विभिन्न कोणों से गहन जांच की जा रही है।

SSP डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के दौरान घटना के समय मौजूद लोगों से पूछताछ कर पूरे घटनाक्रम का रिव्यू लिया। उन्होंने गठित पुलिस टीमों को अलग-अलग टास्क सौंपते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पुलिस टीम द्वारा घटना से जुड़े तकनीकी साक्ष्यों, CDR, CCTV फुटेज और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सफल अनावरण और सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए गठित विशेष टीम पूरी गंभीरता से कार्य कर रही है और शीघ्र ही घटना का खुलासा किए जाने का प्रयास किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page