Connect with us

उत्तराखण्ड

रानीखेत टेनिस टीम चैम्पियनशिप 2026: तीसरे दिन रोमांचक मुकाबले और रामनगर की जीत

, 10 मई 2026: रानीखेत टेनिस टीम चैम्पियनशिप 2026 का आज तीसरा दिन रहा, जहां फ्लडलाइट में देर रात तक चले मुकाबलों ने दर्शकों को बांधे रखा। कल सायंकाल अंतिम टाई में बड़ा उलटफेर देखने को मिला, जब रानीखेत गुलदार वन टीम के महिराज मेहरा और अशोक साह (राजा) ने हल्द्वानी चैलेंजर्स के देवेंद्र सिंह बिष्ट व विकास पांडेय को कांटे के मुकाबले में 6-5 से हरा दिया। इससे पहले 60+ व्यक्तिगत युगल सेमीफाइनल में हरीश प्रसाद (हल्द्वानी) व अजय एलहेंस (नैनीताल) ने देवेंद्र सिंह रावत (हल्द्वानी) व राघवेंद्र साह (नैनीताल) को 6-5 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

आज के प्रमुख मुकाबले और फाइनल में हल्द्वानी की सफलता

प्रातःकाल 60+ डबल्स के दूसरे सेमीफाइनल में राजेंद्र सिंह मेहता व शंकर दत्त सती ने प्रभात मेहरा व बीएमएस बिष्ट को 6-5 से पराजित किया। टीम चैम्पियनशिप की तीसरी टाई के ‘डू एंड डाई’ मुकाबले में हल्द्वानी के हेम कुमार पांडेय व रजत कुमार सती ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रानीखेत के सुमित गोयल व विनोद खुल्बे को 6-2 से हराया। वहीं, सहर्ष पांडेय व हिमांशु तिवारी ने गौरव पांडेय व अक्षय बिष्ट को 6-0 से धूल चटा दी, जिससे हल्द्वानी चैलेंजर्स फाइनल में पहुंच गई।

आज के अंतिम 60+ डबल्स फाइनल में हरीश प्रसाद व अजय एलहेंस ने राजेंद्र सिंह मेहता व शंकर दत्त सती को 6-0 से करारी शिकस्त देकर खिताब जीत लिया।

टीम चैम्पियनशिप फाइनल: रामनगर टाइगर चैंपियन

हल्द्वानी-रामनगर के बीच खेले गए फाइनल में रामनगर ने 2-1 से जीत हासिल कर चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। पहले मैच में रामनगर टाइगर के मोहित सिंह राठौर व मानस तिवारी ने हेम कुमार पांडेय व ललित जोशी को 6-0 से हराया। दूसरे में नमित तिवारी व प्रखर तिवारी ने रजत कुमार सती व हिमांशु तिवारी को 6-4 से दी मात, जबकि तीसरे में हल्द्वानी के सहर्ष पांडेय व देवेंद्र सिंह बिष्ट ने रामनगर को 6-1 से हराया। हल्द्वानी चैलेंजर्स को उपविजेता का सम्मान मिला।

समापन समारोह में सम्मानित हुए विजेता

समापन समारोह के मुख्य अतिथि रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल मोहन चंद्र भंडारी व विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड प्रोफेसर अनिल जोशी ने विजेताओं व उपविजेताओं को पुरस्कार वितरित किए। संचालन टूर्नामेंट डायरेक्टर सुमित गोयल ने किया, जबकि सह-सचिव अरविंद साह व प्रबंधक गौरव पांडेय की भूमिका सराहनीय रही। अवसर पर उत्तरांचल टेनिस एसोसिएशन के वाइस प्रेसिडेंट देवेंद्र सिंह रावत, जॉइंट सेक्रेटरी हेम कुमार पांडेय, एक्जीक्यूटिव मेंबर अमर जगाती, बीएमएस बिष्ट, सेवानिवृत्त शाखा प्रबंधक एसबीआई एसडी सती, मनोलीला पेट्रोल पंप मालिक, इंडिया होटल मालिक राघवेंद्र साह व दैनिक भास्कर पत्रकार मुकेश कौशिक उपस्थित रहे। अंत में सुमित गोयल ने सभी का आभार जताया।

यह चैम्पियनशिप क्षेत्रीय टेनिस को नई ऊंचाइयों पर ले गई।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page