Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड परिवहन सेवा में पदोन्नति: सनत कुमार सिंह बने अपर परिवहन आयुक्त,

पवनीत सिंह बिंद्रा,

देहरादून। उत्तराखंड शासन ने परिवहन विभाग में एक अहम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए संयुक्त परिवहन आयुक्त पद पर कार्यरत सनत कुमार सिंह को अपर परिवहन आयुक्त के पद पर पदोन्नति दे दी है। सिंह को यह पदोन्नति लेवल-13 (₹123100–₹215900) से लेवल-13क (₹131100–₹216600) वेतनमान में प्रदान की गई है।

शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, यह पदोन्नति विभागीय चयन समिति की संस्तुति के आधार पर मौलिक रूप से* दी गई है। राज्यपाल महोदय ने इस पदोन्नति को सहर्ष स्वीकृति प्रदान की है।

आदेश में सिंह को निर्देशित किया गया है कि वे तत्काल परिवहन आयुक्त कार्यालय, देहरादून* में अपर परिवहन आयुक्त* के पद का कार्यभार ग्रहण करें और इसकी सूचना शासन को अनुपालन आख्या के रूप में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।

इस निर्णय को उत्तराखंड परिवहन विभाग के लिए एक अहम कदम माना जा रहा है, जो प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में सहायक होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page