उत्तराखण्ड
नीमा व विश्व आयुर्वेद परिषद ने चरक जयंती पर संगोष्ठी आयोजित
नीमा व विश्व आयुर्वेद परिषद ने चरक जयंती पर संगोष्ठी आयोजित


हल्द्वानी, 17 अगस्त 2026 — नीमा (नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन) हल्द्वानी शाखा एवं विश्व आयुर्वेद परिषद हल्द्वानी ने आज अतिथि रेस्तरां में “आधुनिक समय में चरक चिकित्सा की उपयोगिता” विषयक संगोष्ठी का आयोजन कर चरक जयंती पर चिकित्सा जगत के प्रतिनिधियों को एक मंच पर लाया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान धन्वन्तरि व महर्षि चरक पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन से हुई। सम्मेलन की अध्यक्षता डॉ. अतुल राजपाल ने की। मुख्य वक्ताओं में सेवानिवृत्त जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. आशुतोष पंत, काया आयुर्वेदिक कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. विनय खुल्लर, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एन. के. मेहता तथा डॉ. बिनोद जोशी शामिल रहे।
कार्यक्रम में डॉ. एन. के. मेहता ने respiratory fungal aspergillosis का केस प्रस्तुत किया, डॉ. बिनोद जोशी ने मधुमेह और बीज़ दोष पर चर्चा की, जबकि डॉ. श्वेता पॉल (काया कॉलेज) ने AVN पर केस प्रस्तुति दी। डॉ. राहुल गुप्ता ने नाड़ी चिकित्सा एवं दैव व्यपाश्रय चिकित्सा पर व्याख्यान दिया और प्रो. डॉ. विनय खुल्लर ने मधुमेह निदान पर प्रकाश डाला। डॉ. आशुतोष पंत ने रोग साध्यता तथा असाध्यता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. आदित्य लोहनी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष डॉ. अतुल राजपाल ने प्रस्तुत किया।
संगोष्ठी में काया आयुर्वेदिक कॉलेज के चिकित्सक और छात्रगण सहित डॉ. जगदीश सती, डॉ. प्रदीप मेहरा, डॉ. वसीम अहमद, डॉ. मोबीन खान, डॉ. श्वेता पंत, डॉ. अंकिता गुप्ता, डॉ. विजय सक्सेना, डॉ. समीर, डॉ. अरविंद पाठक व डॉ. हर्षिता उपस्थित रहे। आयोजकों ने कहा कि यह कार्यक्रम आयुर्वेदिक सिद्धांतों और आधुनिक चिकित्सा के बीच संवाद को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।
संपर्क: डॉ. अतुल राजपाल, 7017925804
















