Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस ने पकड़ा 3 करोड़ से अधिक के साइबर फ्रॉड में लिप्त “APK फ़ाइल गैंग”, चार गिरफ्तार,,

नैनीताल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर चलाए गए अभियान में तल्लीताल पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़ करते हुए चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से बड़ी मात्रा में मोबाइल फोन, सिम कार्ड, बैंक दस्तावेज़ और क्यूआर कोड बरामद किए हैं। जांच में गैंग के खातों में 3.37 करोड़ रुपये से अधिक का लेनदेन सामने आया है।एसएसपी नैनीताल के कड़े निर्देशों के पालन में, पुलिस अधीक्षक डॉ. जगदीश चन्द्र व क्षेत्राधिकारी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज सिंह नयाल की अगुवाई में चेकिंग अभियान चलाया गया। दिनांक 15 नवंबर को तल्लीताल पुलिस टीम ने भेड़ियापखाण मोड़, दोगांव के पास NEXON कार (HR98P/1642) को संदिग्ध स्थिति में रोककर जांच की। वाहन में चार युवक बैठे मिले, जिनकी तलाशी लेने पर 11 मोबाइल फोन, 9 सिम कार्ड, कई पैन व आधार कार्ड, चेकबुक, डेबिट/क्रेडिट कार्ड व तीन क्यूआर कोड बरामद हुए।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सोशल मीडिया पर APK फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल का एक्सेस हासिल करते थे, फिर खातों की जानकारी लेकर विभिन्न “म्यूल अकाउंट्स” के जरिए ठगी की रकम ट्रांसफर करते थे। दिल्ली पुलिस से जुड़े एक मुकदमे का QR कोड भी इनमें से एक रिकॉर्ड पर मिला है, जिस पर आगे जांच चल रही है।गिरफ्तार आरोपीशुभम गुप्ता (29 वर्ष), निवासी अलवर, राजस्थानपियूष गोयल (23 वर्ष), निवासी जहांगिराबाद, बुलंदशहरऋषभ कुमार (25 वर्ष), निवासी मोदीनगर, गाजियाबादमोहित राठी (25 वर्ष), निवासी महावीरपुरा, गुरुग्रामबरामद सामग्री11 मोबाइल फोन (Samsung, iPhone, Vivo, OnePlus सहित विभिन्न ब्रांड)9 सिम कार्ड, 3 क्यूआर कोड, 3 पैन कार्ड, 1 आधार कार्ड, 2 चेकबुक, 1 क्रेडिट कार्ड, 9 डेबिट कार्डNEXON कार HR98P/1642 (सीज)पुरस्कारनैनीताल एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तल्लीताल पुलिस टीम के उत्कृष्ट कार्य हेतु ₹5000 का नकद पुरस्कार देकर उत्साहवर्धन किया।टीम में शामिल अधिकारीप्रभारी निरीक्षक भवाली प्रकाश मेहरा, थानाध्यक्ष तल्लीताल मनोज सिंह नयाल, उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा, कानि. राजेन्द्र जोशी, कानि. धर्मेन्द्र साहनी, कानि. चालक दीपक जोशी व का. नरेंद्र धामी (साइबर सेल)।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page