उत्तराखण्ड
ऑपरेशन प्रहार के तहत बड़ी कार्रवाई, लंबे समय से फरार वारंटी गिरफ्तार

पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान चौकी हल्दूचौड़, थाना लालकुआं की टीम ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी उमेश चन्द्र चन्दोला पुत्र जगन्नाथ चन्दोला निवासी मोटाहल्दू, सरकारी अस्पताल के पास, पोस्ट मोटाहल्दू, हल्दूचौड़, कोतवाली लालकुआं, जनपद नैनीताल को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध धारा 82 सीआरपीसी के अंतर्गत वारंट जारी था और वह काफी समय से फरार चल रहा था। 30 मई 2026 को अभियान के दौरान पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर वारंट का सफल अनुपालन किया।
गिरफ्तारी अभियान में चौकी प्रभारी हल्दूचौड़ उपनिरीक्षक अर्जुन गिरी, कांस्टेबल कुबेर सिंह तथा कांस्टेबल गुरमेज सिंह शामिल रहे।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराधियों और फरार वारंटियों के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
