Connect with us

उत्तराखण्ड

कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली अभियान के तहत महिलाओं ने दिया स्वस्थ जीवनशैली का संदेश

 

भीमताल ,17 जून। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के तत्वावधान में भीमताल में “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” अभियान के अंतर्गत एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने कम तेल एवं बिना घी से तैयार पौष्टिक व्यंजनों का प्रदर्शन कर स्वस्थ जीवनशैली और संतुलित खान-पान अपनाने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त भाजपा नेत्री भावना मेहरा मुख्य अतिथि एवं मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए विभिन्न जन-जागरूकता अभियान संचालित किए जा रहे हैं। “कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली” अभियान भी इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य लोगों को संतुलित आहार, पौष्टिक भोजन और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना है।

भावना मेहरा ने कहा कि महिलाओं की परिवार और समाज में महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि महिलाएं स्वस्थ खान-पान और बेहतर जीवनशैली को अपनाने एवं उसके प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य करेंगी तो समाज को स्वस्थ बनाने के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी भगत ने की। इस अवसर पर एससी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख आशा रानी, मंडल प्रभारी राधा खोलिया, ग्राम प्रधान जया बोरा, सभासद शिप्रा जोशी, गीता जीना, राधा आर्य, चंद्रकला जोशी, पूनम लता, दीपा जोशी, मोना पांडेय, दीपा बिष्ट, सविता पंत, कविता गिरी, गीता बिष्ट, अनीता जोशी, ज्योति तिवाड़ी, पुष्पा सुयाल, ज्योति पुरी, गीता कांडपाल, भगवती भगत, उमा कांडपाल, जिला मंत्री प्रकाश भट्ट, मनोज, ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर गिरी तथा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष पारस चंद्र सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन आईटी संयोजक मीनाक्षी आर्या ने किया। आयोजन के माध्यम से स्वस्थ भोजन, संतुलित आहार और बेहतर जीवनशैली अपनाने का संदेश समाज तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page