उत्तराखण्ड
स्व. प्रताप सिंह मौनी स्मृति कैरम प्रतियोगिता में रोमांचक मुकाबले, कई खिलाड़ियों ने अगले दौर में बनाई जगह

नैनीताल। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन नैनीताल के तत्वावधान में आयोजित स्व. प्रताप सिंह मौनी स्मृति कैरम प्रतियोगिता के चौथे दिन बार हॉल में सिंगल्स और डबल्स वर्ग के रोमांचक मुकाबले खेले गए। खिलाड़ियों ने शानदार फिंगर मूव्स और सटीक शॉट्स का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता को बेहद रोचक बना दिया।
स्पोर्ट्स सेक्रेटरी डी.एस. दानू (अधिवक्ता) ने बताया कि डबल्स वर्ग के पहले मुकाबले में तरुण चन्द्रा और कैलाश रावत की जोड़ी ने उमेश कांडपाल एवं गंगा बोरा की जोड़ी को सीधे सेटों में हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में गौरव और मुकेश की जोड़ी ने नमन एवं प्रशांत की जोड़ी को पराजित कर जीत दर्ज की। वहीं तीसरे डबल्स मुकाबले में दानिश और मुकेश की जोड़ी ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए अगले चरण में अपनी जगह सुनिश्चित की।
प्रतियोगिता के दौरान बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अरुण सिंह बिष्ट, सचिव संजय सुयाल, उपाध्यक्ष कमल चिलवाल, उपसचिव नीरज गोस्वामी, कार्यकारिणी सदस्य तारा आर्य, सरिता बिष्ट, जया आर्य, निर्मल आर्य तथा मोहम्मद बिलाल सहित अनेक अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने की सराहना की
