उत्तराखण्ड
ईमानदारी की मिसाल बने कानि0टी0पी0 सतवंत
पवनीत सिंह बिंद्रा
हल्द्वानी रोडवेज स्टैंड पर खोया ₹40,000 का मोबाइल लौटाया, महिला ने की पुलिस की सराहना
हल्द्वानी, 3 मई 2026
महिला घबराहट में पुलिसकर्मी के पास पहुँची और बताया कि उसका मोबाइल फोन बस में ही छूट गया। कानि0 सतवंत ने फौरन मुंशी से बस नंबर लिया और जाकर खोज की। कुछ ही पलों में ₹40,000 मूल्य का फोन सुरक्षित मिल गया, जिसे उन्होंने महिला को बिना शर्त लौटा दिया।
फोन पाकर खुश महिला ने कहा, “पुलिस भाई साहब की ईमानदारी ने मेरा दिन बना दिया।” यह वाकया पुलिस की सेवा भावना को दर्शाता है।
मीडिया सेल, जनपद नैनीताल


