उत्तराखण्ड
कैंची धाम मेला-2026: आई.जी. व एसएसपी नैनीताल ने स्थलीय निरीक्षण कर इंतजामों की ली समीक्षा

नैनीताल। कैंची धाम मेला-2026 की तैयारियों का वरिष्ठ निरीक्षण करते हुए पुलिस महानिरीक्षक (कुमाऊं परिक्षेत्र) श्रीमती निवेदिता कुकरेती और पुलिस अधीक्षक, नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्वयं फील्ड निरीक्षण कर बारीकी से व्यवस्थाओं का जायजा लिया। दोनों अधिकारियों ने बैरियर, पार्किंग स्थल, शटल सेवा तथा यातायात व्यवस्था का निरीक्षण किया और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा एवं सुगम यातायात को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक व्यवस्था की मॉनिटरिंग करने तथा पाई गई कमियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने मेले के दौरान शांति, सुरक्षा एवं सुव्यवस्थित परिवहन सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजामों और सतत निगरानी की भी जानकारी दी। जिला नैनीताल की मीडिया सेल ने बताया कि मेला-2026 के सफल व सुरक्षित आयोजन के लिए नैनीताल पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है।
