उत्तराखण्ड
ध्रुव रौतेला के कैंप कार्यालय का शुभारंभ: पत्रकारों की समस्याओं पर सार्थक चर्चा
पवनीत सिंह बिंद्रा
हल्द्वानी, आवास विकास स्थित मीडिया सेंटर कार्यालय में मीडिया सलाहकार समिति के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला के कैंप कार्यालय का हवन-पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आयोजित हवन के बाद पूजा-अर्चना की गई और सभी अतिथियों को मिठाई वितरित की गई।
पत्रकारों से सीधा संवाद ध्रुव रौतेला ने मौजूद पत्रकारों की समस्याओं और सुझावों को ध्यान से सुना। उन्होंने आश्वासन दिया कि इनका प्राथमिकता पर समाधान होगा। साथ ही, मीडिया और प्रशासन के बीच बेहतर तालमेल के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।।मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर।उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का मजबूत आधार है। यह जनहित की खबरें सब तक पहुंचाता है। राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में मीडिया की सक्रिय भागीदारी जरूरी है। उन्होंने पत्रकारों से अपेक्षा की कि वे सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाते रहें, ताकि समाज का अंतिम व्यक्ति भी लाभान्वित हो।।प्रमुख अतिथि।कार्यक्रम में महापौर गजराज सिंह बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री अनिल कपूर डब्बू, सुरेश भट्ट, नवीन वर्मा, शांति भट्ट, चतुर बोरा, आलम नदगली, योगेश विकास भगत, रंजन जगदीश विष्ट, जेड ए वॉरसी बरगली समेत कई गणमान्यजन उपस्थित रहे। प्रतिनिधि और कर्मचारी भी मौजूद थे।



