उत्तराखण्ड
गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट-2026 का समापन, विजेताओं को किया सम्मानित

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि गोल्फ केवल खेल नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य, एकाग्रता और आत्मनियंत्रण का प्रतीक है। प्रतियोगिता के माध्यम से खिलाड़ियों ने ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को भी सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।
देवभूमि उत्तराखण्ड की प्राकृतिक वादियों में आयोजित यह प्रतियोगिता खेल पर्यटन, युवा ऊर्जा और राष्ट्रीय एकात्मता का प्रेरक मंच बनकर उभरी। कार्यक्रम के दौरान विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी प्रतिभागियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी गईं।
