Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

देहरादून,,,आज कारगिल विजय दिवस के अवसर पर देहरादून स्थित शौर्य स्थल में शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर राष्ट्र की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कारगिल की कठिन और विषम परिस्थितियों में भारतीय सेना ने अदम्य साहस, अटूट संकल्प और अद्वितीय रणनीतिक कौशल का परिचय देते हुए दुश्मनों को परास्त कर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की थी। यह विजय न केवल भारतीय सेना की वीरता का प्रतीक है, बल्कि प्रत्येक भारतीय नागरिक के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

कारगिल युद्ध में उत्तराखण्ड के वीर जवानों का योगदान अत्यंत गौरवपूर्ण रहा है। यहाँ की वीर भूमि ने अनेक ऐसे रणबांकुरे देश को दिए, जिन्होंने मातृभूमि की रक्षा हेतु अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। अपने वीर सैनिकों और शहीद परिवारों के कल्याण हेतु हम प्रतिबद्ध हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page