Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्यपाल गुरमीत सिंह ने हरिद्वार कांवड़ मेला कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं सुविधाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश

 

हरिद्वार। लेफ्टिनेंट जनरल  सेवानिवृत्त महामहिम राज्यपाल गुरमीत सिंह ने आज हरिद्वार में कांवड़ मेला कंट्रोल रूम का निरीक्षण कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अत्याधुनिक सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन, यातायात संचालन, स्वच्छता व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं को उपलब्ध कराई जा रही विभिन्न सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की।

राज्यपाल ने अधिकारियों से कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं, संवेदनशील स्थलों पर निगरानी, विभिन्न विभागों के बीच समन्वय तथा आपदा प्रबंधन की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक कांवड़ यात्री की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए।

उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, प्रभावी निगरानी व्यवस्था और विभिन्न विभागों के बेहतर समन्वय के माध्यम से कांवड़ मेले का संचालन सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुचारु रूप से सुनिश्चित किया जाए, ताकि देशभर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page