Connect with us

उत्तराखण्ड

7 अक्टूबर से हल्द्वानी नगर पालिका केंद्र से 16 किलोमीटर त्रिज्या के अंतर्गत पड़ने वाले मार्ग पर संचालित ऑटो/थ्री-व्हीलर वाहनों/वाहन चालकों का सत्यापन किया,,

हल्द्वानी – सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, हल्द्वानी विपिन कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि दिनांक- 07 व 08 अक्टूबर, 2024 को हल्द्वानी नगर पालिका केंद्र से 16 किलोमीटर त्रिज्या के अंतर्गत पड़ने वाले मार्ग पर संचालित ऑटो/थ्री-व्हीलर वाहनों/वाहन चालकों का सत्यापन किया जाएगा। दिनांक- 09 अक्टूबर, 2024 को कालाढूंगी चौराहे से लामाचौड, मुखानी चौराहा से पॉल कॉलेज, काठगोदाम रेलवे स्टेशन से गौलापार-हल्द्वानी क्षेत्र में संचालित ऑटो/थ्री-व्हीलर वाहनों/वाहन चालकों का सत्यापन किया जाएगा और दिनांक- 10 अक्टूबर, 2024 को कब्रिस्तान गेट हल्द्वानी से गौलापार-दानीबंगर मार्ग पर संचालित टेंपो/ऑटो/ई-रिक्शा वाहनों व चालकों और संबंधित वाहन स्वामियों का सत्यापन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त दिनांक- 11 अक्टूबर, 2024 को कब्रिस्तान गेट हल्द्वानी से गौलापार-दानीबंगर, मुखानी चौराहे से पनचक्की-हाईडिल गेट-काठगोदाम, लालडाठ से काठगोदाम व पीपुल्स कॉलेज हल्द्वानी से रुद्रपुर मार्ग पर संचालित वाहनों का सत्यापन किया जाएगा।

यदि कोई वाहन स्वामी/चालक नियत तिथि को उपस्थित होने में असफल रहता है, तो उक्त वाहन स्वामी/चालक को अन्य अवसर प्रदान नहीं किया जाएगा। वाहन स्वामी/चालक पहचान के रूप में न्यूनतम 02 आईडी एवं 02 पासपोर्ट साइज फोटो आवश्यक रूप से लेकर आएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page