Connect with us

उत्तराखण्ड

तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025 के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राज्यपाल सेoनिo लेफ्ट जर्नल महामहिम गुरमीत सिंह ने विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना ,,,

देहरादून,,राजभवन, देहरादून में 07 से 09 मार्च 2025 तक तीन दिवसीय वसंतोत्सव-2025 का आयोजन किया जाएगा। इस महोत्सव के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए राज्यपाल Lt Gen Gurmit Singh ने आज विशेष प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। फूलों से सुसज्जित ये वाहन पूरे देहरादून शहर में भ्रमण कर महोत्सव की जानकारी देंगे। पहला वाहन देहरादून से सेलाकुई और दूसरा वाहन देहरादून से डोईवाला तक प्रचार करेगा। राज्यपाल ने नागरिकों से इस महोत्सव में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया, ताकि वे पुष्प-प्रदर्शनी, विभिन्न प्रतियोगिताओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद उठा सकें। वसंतोत्सव-2025 का शुभारंभ 07 मार्च को प्रातः 10:00 बजे राज्यपाल द्वारा किया जाएगा। पुष्प-प्रदर्शनी 07 मार्च को दोपहर 01:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक तथा 08 व 09 मार्च को प्रातः 09:00 बजे से सायं 06:00 बजे तक जनसामान्य के लिए निःशुल्क खुली रहेगी। इस आयोजन में 15 मुख्य प्रतियोगिताओं की कुल 55 उप-श्रेणियां शामिल हैं, जिनमें प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित विजेताओं को 09 मार्च को कुल 65 पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

इस वर्ष जटामांसी पर विशेष डाक आवरण जारी किया जाएगा। डाक विभाग द्वारा विभिन्न डाक टिकटों की प्रदर्शनी और आर्ट गैलरी में पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन भी किया गया है। इस तीन दिवसीय आयोजन में राज्य के लगभग 35 विभाग भाग लेंगे, जिनमें उद्यान विभाग के अतिरिक्त विभिन्न शोध संस्थान, कृषि विश्वविद्यालय, बोर्ड और निगम प्रमुख होंगे। ये संस्थान अपने जनोपयोगी कार्यक्रमों और तकनीकों का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जाएंगे, जो इस महोत्सव को और आकर्षक बनाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page