Connect with us

उत्तराखण्ड

आप्टिमम टेनिस एकेडमी, चूनाखान (बैलपड़ाव) में AITA अंडर-14 सुपर सीरीज 2026 के फाइनल परिणाम,,

नैनीताल, 12 फरवरी 2026: आप्टिमम टेनिस एकेडमी, चूनाखान (बैलपड़ाव) में आयोजित AITA अंडर-14 (गर्ल्स एवं बॉयज) सुपर सीरीज 2026 की राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आज अंतिम दिन था। इस प्रतियोगिता में खेले गए फाइनल मैचों के रोमांचक परिणाम निम्नानुसार रहे।बालक वर्ग फाइनलउत्तर प्रदेश के ध्रुव सिंह ने महाराष्ट्र के प्रणव गायकवाड़ को सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से हराकर खिताब पर कब्जा कर लिया। ध्रुव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब जीता।बालिका वर्ग फाइनलपंजाब की अशीष कौर ने उत्तर प्रदेश की अदिति सिंह को 6-3, 6-2 से पराजित कर बालिका वर्ग का खिताब अपने नाम किया। अशीष ने दमदार गेमिंग से सभी को प्रभावित किया।पुरस्कार वितरण समारोहपुरस्कार वितरण शंकर दत्त सती, एमडी नारायण फ्यूल, बीबी जोशी (डिप्टी कमांडेंट, रिटायर्ड), शिवा मरदा (रैफरी, AITA टूर्नामेंट) तथा टूर्नामेंट डायरेक्टर डीएस रावत द्वारा किया गया। विजेताओं को ट्रॉफी, टी-शर्ट एवं सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।डिस्ट्रिक्ट टेनिस एसोसिएशन, नैनीताल एवं उत्तराखंड टेनिस एसोसिएशन, देहरादून के पदाधिकारियों ने डीएस रावत, डायरेक्टर ऑप्टिमम टेनिस एसोसिएशन, चूनाखान एवं उनकी पूरी टीम को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी।टूर्नामेंट डायरेक्टर डीएस रावत ने सभी खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों तथा जिला व प्रदेश टेनिस एसोसिएशन का सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page