Connect with us

उत्तराखण्ड

कुमाऊँ मंडल के राजकीय महाविद्यालयों में BCA पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग

पिथौरागढ़, 25 मई।उत्तराखंड उच्च शिक्षा निदेशालय के अंतर्गत कुमाऊँ मंडल के राजकीय महाविद्यालयों में रोजगारपरक स्नातक पाठ्यक्रम BCA प्रारंभ करने की मांग उठाई गई है। इस संबंध में प्रो. लछी लाल वर्मा, पुराना बाजार पिथौरागढ़ ने प्रधान सम्पादक के माध्यम से शासन एवं उच्च शिक्षा विभाग का ध्यान आकर्षित किया है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य के लगभग 118 राजकीय डिग्री कॉलेजों में से BCA पाठ्यक्रम केवल गढ़वाल मंडल के कुछ महाविद्यालयों—बनास पैठाणी, गोपेश्वर, गुप्तकाशी, रुद्रप्रयाग, नरेंद्रनगर, बहादुरपुर जट तथा नौगांव—में संचालित हो रहा है, जबकि कुमाऊँ मंडल के किसी भी राजकीय महाविद्यालय में यह कोर्स उपलब्ध नहीं है। इसके कारण कुमाऊँ क्षेत्र के गरीब एवं मध्यमवर्गीय छात्र-छात्राओं को निजी संस्थानों में अधिक शुल्क देकर अध्ययन करने को मजबूर होना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान रोजगारपरक परिस्थितियों में BCA पाठ्यक्रम B.Sc. (कंप्यूटर विज्ञान) की तुलना में अधिक उपयोगी और व्यवहारिक है। UGC पाठ्यक्रम संरचना के अनुसार BCA में विद्यार्थियों को कंप्यूटर एप्लीकेशन के लगभग 30 विषयों का अध्ययन कराया जाता है, जबकि B.Sc. (कंप्यूटर विज्ञान) में सीमित कंप्यूटर विषय ही पढ़ाए जाते हैं। इससे BCA छात्रों को औद्योगिक, सरकारी एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि जिन महाविद्यालयों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम संचालित किए गए हैं, वहां छात्र संख्या में भी वृद्धि दर्ज की गई है। अतः उन्होंने शासन से मांग की कि कुमाऊँ मंडल के 6 जनपदों के 56 राजकीय महाविद्यालयों—जैसे द्वाराहाट, लोहाघाट, मुवानी, दन्या, नारायण नगर आदि—में भी BCA पाठ्यक्रम शीघ्र प्रारंभ किया जाए।

प्रो. लछी लाल वर्मापुराना बाजार, पिथौरागढ़

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page