उत्तराखण्ड
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत सांस्कृतिक प्रकोष्ठ नैनीताल ने किया वृहद वृक्षारोपण

कार्यक्रम में भाजपा उत्तराखंड सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रमुख कौस्तुभानंद जोशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश संयोजक जितेंद्र मेहता, जिला संयोजक देवेंद्र सिंह बिष्ट तथा सहसंयोजक कैलाश चंद्र जोशी भी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि कौस्तुभानंद जोशी एवं प्रदेश संयोजक जितेंद्र मेहता ने पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इस दौरान कौस्तुभानंद जोशी ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ माँ के नाम’ केवल वृक्षारोपण अभियान नहीं, बल्कि माँ और मातृभूमि के प्रति सम्मान एवं कृतज्ञता व्यक्त करने का एक प्रेरणादायी प्रयास है।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने लोगों, विशेषकर युवाओं से अधिकाधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है और जनभागीदारी से ही ऐसे अभियान सफल हो सकते हैं।
इस अवसर पर प्रियंका जोशी, किशोर जोशी, प्रशांत वर्मा, श्याम सिंह शाही, क्षेत्रीय पार्षद चंदन सिंह मेहता, श्रुति गोलवलकर सहित अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने पौधारोपण कर पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का समापन मातृभूमि की सेवा और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ “जय श्री राम” एवं “वंदे मातरम्” के उद्घोष के बीच हुआ।


