Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड राज्यपाल से IIM काशीपुर निदेशक की शिष्टाचार भेंट, शिक्षा-उद्योग सहयोग पर चर्चा,,


देहरादून, 22 जनवरी 2026राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से गुरुवार को लोक भवन में भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम), काशीपुर के निदेशक डॉ. नीरज द्विवेदी ने शिष्टाचार भेंट की। डॉ. द्विवेदी ने आईआईएम काशीपुर द्वारा शैक्षणिक गुणवत्ता, अनुसंधान एवं उद्योग-शिक्षा सहयोग के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि आईआईएम काशीपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थान राज्य के युवाओं को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने शिक्षा को नवाचार, उद्यमिता और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ने पर बल दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page