Connect with us

उत्तराखण्ड

स्वराज आश्रम हल्द्वानी मे कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास संग मनाया कांग्रेस का 138 वा स्थापना दिवस।

हल्द्वानी ,, स्वराज आश्रम हल्द्वानी में जिला-महानगर कांग्रेस द्वारा कांग्रेस का 138 वा स्थापना दिवस हर्षोल्लास संग मनाया गया।
झंडारोहण के उपरांत एक दूसरे को मिठाई खिला और बधाई देकर सभी ने खुशी पूर्वक मनाया स्थापना दिवस।
विधायक हल्द्वानी सुमित हृदयेश, जिलाध्यक्ष राहुल छिमवाल, महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद बिष्ट, सतीश नैनवाल ने कहा कि देश को गुलामी से आजाद कराने से लेकर आधुनिक भारत के निर्माण में हर कदम पर कांग्रेस के निशान देखने को मिलेंगे।
कांग्रेस का 138 साल का इतिहास गर्व और गौरव की गाथाओं से परिपूर्ण है।
महिला महानगर अध्यक्ष मधु सांगूड़ी, शोभा बिष्ट, सेवादल मुख्य संगठक राजेन्द्र दुर्गापाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष हेमन्त बगडवाल और जिला महामंत्री मलय बिष्ट ने कहा कि कांग्रेस एक संगठन मात्र नही अपितु एक विचारधारा है जिसके मार्गदर्शन में देश की स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी गयी और जीती गयी।
वरिष्ठ कांग्रेसी नरेश अग्रवाल, दीप पाठक, बहादुर बिष्ट, प्रकाश पांडे, हाजी सुहैल सिद्दीकी, राजेंद्र उपाध्याय ने कहा कि 1947 के आज़ाद भारत से 2023 के आधुनिक भारत की यात्रा में कांग्रेस ही पथप्रदर्शक रही है।
गुलाम भारत से आधुनिक भारत की यात्रा की कहानियों मे कांग्रेस के नेता ही मुख्य भूमिकाओं में रहे है।
इस दौरान गोविंद बगडवाल, ब्लॉक अध्यक्ष हेम पाण्डे, प्रताप बर्गली, सौरभ भट्ट, युंका जिलाध्यक्ष हर्षित भट्ट, इंदर बिष्ट, राधा आर्या, गीता बहुगुणा, जया पाठक, कमला तिवाड़ी, निर्मला जोशी, प्रेम चौधरी, ताहिर हुसैन, अशोक जोशी, दिनेश चौहान, एडवोकेट धर्मवीर, संजू उप्रेती आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page