Connect with us

उत्तराखण्ड

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नंबर प्लेट छिपाकर और ब्लैक फिल्म लगाकर दौड़ा रहे वाहन को किया सीज

 

,हल्द्वानी

Ji

28 जून 2026। सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के आधार पर नैनीताल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नंबर प्लेट छिपाकर और प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगाकर सड़क पर दौड़ रहे एक वाहन को सीज कर दिया। वाहन चालक के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर हल्द्वानी पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। वायरल वीडियो में वाहन चालक द्वारा जानबूझकर वाहन की नंबर प्लेट छिपाने और शीशों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगाने का मामला सामने आया था।

प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान टीपी नगर चौकी प्रभारी मनोज कुमार की टीम ने संदिग्ध वाहन और उसके चालक का पता लगाकर उसे रोक लिया।

जांच में सामने आए तीन बड़े उल्लंघन

वाहन की नंबर प्लेट को पहचान छिपाने के उद्देश्य से ढका गया था।

वाहन के शीशों पर प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म लगी हुई थी।

चालक मौके पर वैध ड्राइविंग लाइसेंस प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने वाहन स्वामी मानव मनचंदा, पुत्र अनंत मनचंदा, निवासी सौरभ होटल के पास, वार्ड नंबर-16, सिविल लाइंस, हल्द्वानी के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की संबंधित धाराओं में चालान करते हुए वाहन को मौके पर ही सीज कर दिया।

पुलिस की अपील

नैनीताल पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा है कि वाहन की नंबर प्लेट हमेशा स्पष्ट और मानक के अनुरूप होनी चाहिए। प्रतिबंधित ब्लैक फिल्म का प्रयोग न करें तथा बिना वैध ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाएं। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

पुलिस का संदेश है— “सड़क सुरक्षा, सबकी सुरक्षा। जिम्मेदार नागरिक बनें और यातायात नियमों का पालन करें।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page