उत्तराखण्ड
सीएमओ डॉ. एचसी पंत ने ली केंद्रों, सीएमएस, एमओआईसी की वर्चुअल बैठक,,
पवनीत सिंह बिंद्रा
नैनीताल, 16 अप्रैल 2026: मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एचसी पंत ने समस्त केंद्रों, मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों (सीएमएस) एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (एमओआईसी) के साथ वर्चुअल बैठक आयोजित की। बैठक में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव एवं टीबी मुक्त अभियान (टीबी 100) पर विशेष जोर दिया गया।शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव एवं टीकाकरण पर निर्देशडॉ. पंत ने सभी चिकित्सालयों, ब्लॉकों, आयुष्मान आरोग्य मंदिरों एवं उपकेंद्रों पर गर्भवती महिलाओं को समय पर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बच्चों के समुचित टीकाकरण, शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं जैसे जननी सुरक्षा योजना, ईजा बोई एवं परिवार कल्याण की जानकारी देने पर बल दिया। टीबी एवं गैर संक्रामक रोग (एनसीडी) स्क्रीनिंग को प्रोत्साहित करने हेतु टीमों को गांव-गांव, घर-घर जाकर जागरूक करने के आदेश दिए गए।टीवी मुक्त अभियान के तहत सभी गर्भवती महिलाओं को टीबी के बारे में काउंसलिंग एवं बलगम जांच की सलाह दी जा रही है। एनीमिक या उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर बर्थ प्लान के अंतर्गत निकटतम केंद्र पर संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए। जनपद में शत प्रतिशत संस्थागत प्रसव लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु सभी ब्लॉकों एवं क्षेत्रों में जागरूकता अभियान निरंतर संचालित करने पर जोर दिया गया।आयुष्मान शिविरों की सफलता हेतु विशेष निर्देशआयुष्मान स्वास्थ्य शिविरों को शत प्रतिशत सफल बनाने के लिए सीएचओ, एएनएम एवं आशा कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक लाभार्थियों तक पहुंचाने के आदेश दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनजागरूकता बढ़ाने हेतु आशा, एएनएम एवं सीएचओ द्वारा क्षेत्रों में व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।बैठक में प्रमुख उपस्थित अधिकारीबैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव खर्कवाल, डॉ. रजत भट्ट, डॉ. अजय शर्मा, डॉ. उषा जंगपांगी, महिला चिकित्सालय हल्द्वानी की चिकित्सा अधीक्षक, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. अजय शर्मा, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. राजेश ढकरियाल, समस्त प्रभारी चिकित्सा अधिकारी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक मदन मेहरा, जिला डाटा प्रबंधक पंकज तिवारी, कम्युनिटी मोबिलाइजर, आईईसी अधिकारी, ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक एवं समस्त जिला/ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक उपस्थित रहे।चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, जनपद नैनीताल















