उत्तराखण्ड
पिथौरागढ़: वल्दिया स्टेडियम में उच्चीकृत क्रिकेट मैदान का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों के साथ उत्साहपूर्ण अंदाज में क्रिकेट, फुटबॉल और हॉकी खेली। उपस्थित युवाओं से संवाद कर उनका हौसला बढ़ाया तथा नशे के खिलाफ शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि खेल शारीरिक विकास के साथ अनुशासन, आत्मविश्वास और टीम भावना सिखाते हैं।
राज्य सरकार की खेल प्रतिबद्धता
मुख्यमंत्री ने खेल नीति के तहत उदीयमान खिलाड़ियों को सहायता देने, खेल महाकुंभ आयोजित करने तथा उत्तराखंड को खेल क्षेत्र में अग्रणी बनाने का संकल्प दोहराया। पिथौरागढ़ सहित जनपदों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने का आश्वासन दिया। घोषणा की कि मैदान में चारों ओर फ्लड लाइट लगाई जाएंगी।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी, खेल प्रेमी व बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन से शुभारंभ हुआ तथा 9 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। यह स्टेडियम अर्जुन अवार्डी सुरेंद्र सिंह वल्दिया के नाम पर है, जो पहले से ही विभिन्न खेलों का केंद्र रहा है।

