Connect with us

उत्तराखण्ड

धारी ब्लॉक पहुंचे कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा, ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के निर्देश

 

भीमताल। भीमताल विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने धारी ब्लॉक का दौरा कर भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों और भाजपा पदाधिकारियों की समस्याएं सुनीं। कार्यक्रम के दौरान बिजली, पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य समेत विभिन्न जनसमस्याएं प्रमुखता से उठाई गईं, जिनके समाधान के लिए मंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से तत्काल फोन पर वार्ता कर आवश्यक निर्देश दिए।

मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि जिन गांवों तक अभी सड़क सुविधा नहीं पहुंच सकी है, उन्हें प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेज-4 के अंतर्गत शामिल कर भारत सरकार को प्रस्ताव भेज दिए गए हैं। प्रस्तावों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं ताकि सभी गांवों को सड़क संपर्क से जोड़ा जा सके।

उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं, जिससे पात्र लोगों को योजनाओं का अधिकतम लाभ मिल सके।

मंत्री कैड़ा ने कहा कि भीमताल विधानसभा क्षेत्र के समग्र विकास और प्रत्येक जनसमस्या के समाधान के लिए सरकार प्रतिबद्ध है तथा इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंत में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने मंत्री राम सिंह कैड़ा का फूल-मालाओं से स्वागत कर उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page