Connect with us

उत्तराखण्ड

बिजली कटौती से मटर गली बाजार का कारोबार प्रभावित, व्यापारियों में रोष

 

पवनीत सिंह बिंद्रा

हल्द्वानी, 19 अगस्त 2026। मटर गली व्यापारी एसोसिएशन के कारोबारियों ने बुधवार को विद्युत विभाग द्वारा की गई लंबी बिजली कटौती पर कड़ा रोष व्यक्त किया। व्यापारियों का कहना है कि दोपहर करीब 2:30 बजे से शाम 7:25 बजे तक बाजार क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से व्यापारिक गतिविधियां पूरी तरह प्रभावित रहीं और दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

एसोसिएशन के अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली एवं महामंत्री अतुल गुप्ता ने कहा कि बिजली कटौती की आंख-मिचौली के बाद लंबे समय तक आपूर्ति बाधित रहने से बाजार का कारोबार लगभग ठप हो गया। शाम के समय अंधेरा होने के कारण बाजार में आने वाले ग्राहकों, महिलाओं और बच्चों को भी असुविधा का सामना करना पड़ा।

व्यापारियों ने कहा कि अंधेरा होने पर बाजार क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ जाती है। उनका कहना है कि पूर्व में कई बार जेबकतरे और उठाईगीरे अंधेरे का फायदा उठाने के लिए सक्रिय हो जाते हैं, जिससे किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है। दुकानदारों के पास बिजली जाने की स्थिति में इन्वर्टर ही एकमात्र विकल्प रहता है, लेकिन लंबी अवधि की बिजली कटौती होने पर इन्वर्टर भी जवाब दे देता है।

व्यापारियों ने विद्युत विभाग से बाजार क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति सुचारु रखने तथा बिना पूर्व सूचना के होने वाली लंबी कटौती पर रोक लगाने की मांग की है।

इस दौरान रोष व्यक्त करने वालों में अध्यक्ष दलजीत सिंह दल्ली, महामंत्री अतुल गुप्ता, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोइन बाबा, प्रवक्ता प्रेम चौधरी, परविंदर सिंह नागपाल डिंकी, वकार अहमद, जसपाल सिंह लस्सी, विनोद अग्रवाल, लक्ष्मी नारायण, सौरभ सिंघल, आन सिंह पड़ियार, जाकिर हुसैन सिद्दीकी, संदीप सक्सेना, मयंक वार्ष्णेय, विनोद कुमार गुप्ता, मोहम्मद आरिफ, त्रिलोक गुप्ता, मुकुल गुप्ता, मनोज साहू, ओम प्रकाश गुप्ता, राहुल दुआ, नारायण सिंह एवं भवान सिंह सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

व्यापारियों ने कहा कि बाजार के कुछ हिस्सों में बिजली कटौती के कारण कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ। उन्होंने विद्युत विभाग से भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न होने देने की मांग की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page