Connect with us

उत्तराखण्ड

ऑपरेशन ‘प्रहार’ में कालाढूंगी पुलिस की बड़ी सफलता

पवनीत सिंह बिंद्रा 

, 5 मई 2026: जनपद नैनीताल में अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए डॉ. मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन प्रहार में पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता हासिल हुई है।

संदिग्ध थार पर नजर, भागने की कोशिश नाकाम

दिनांक 4 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम नयाँगांव तिराहे के पास सघन वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी क्रम में एक काले रंग की महिंद्रा थार संदिग्ध लगी। पुलिस ने वाहन रोकने का इशारा किया, तो चालक ने गाड़ी रोककर भागने की कोशिश की, लेकिन तत्परता से टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जसपाल सिंह उर्फ सोनू (36 वर्ष), निवासी ग्राम बैलपोखरा, कालाढूंगी बताया।

फर्जी नंबर प्लेट का राज खुला

जांच के दौरान आरोपी कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। ई-चालान मशीन से नंबर प्लेट UK 04 AF 6111 चेक करने पर वाहन स्वामी कोई और निकला। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने साथी की मदद से वाहन की मूल नंबर प्लेट (UK 12 F 0005) हटाकर दूसरी गाड़ी का नंबर लगा रखा था, ताकि असली मालिक से बच सके।

गिरफ्तारी और आगे की कार्रवाई

धोखाधड़ी के इस गंभीर मामले में आरोपी को धारा 318(4) BNS के तहत मौके पर गिरफ्तार किया गया। थार वाहन जप्त कर थाने में FIR संख्या 42/2026 दर्ज की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जा रहा है, जबकि फरार साथी प्रभजोत की तलाश तेज कर दी गई है।

पुलिस टीम: उ0नि0 राजवीर सिंह नेगी अपर उ0नि0 जयपाल सिंह  का0 अमनदीप सिंह का0 मनोज द्विवेदी  ,,मीडिया सैल, नैनीताल पुलिस

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page