Connect with us

उत्तराखण्ड

कैची मंदिर के स्थापना दिवस पर भंडारे का आयोजन किया गया

हल्द्वानी कैची  मंदिर के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य मे  रामपुर रोड में सुबह से  पूजा-अर्चना के साथ  भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोक पहुंचे और महाप्रसाद भंडारे का आनंद लिया। श्रद्धालुओं ने मंदिर का प्रसाद ग्रहण किया और धार्मिक भावनाओं में मग्न हुए।

इस अवसर पर धनश्याम सिंह, मनोज मानवाती, किशन चंद्र मनवानी , दीपक मनमानी , पंकज प्रदीप नेत्री, रितेश अग्रवाल और कमल सहित कई प्रमुख लोग कार्यकर्म में शामिल हुए। कार्यक्रम में धार्मिक गीत, अरघ्य और समर्पण की भावना से भरी पूजा-अर्चना की गई।

भंडारे में विशाल महाप्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें देशी घी, के चावल, दाल और अन्य पारंपरिक व्यंजन शामिल थे। श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मपरायणता और समरसता का अनुभव किया।

स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि यह धार्मिक भावनाओं को जोड़ने और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने का एक उत्कृष्ट उदाहरण है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page