Connect with us

उत्तराखण्ड

अजय भट्ट की पहल रंग लाई, मुंबई-काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन अब नियमित चलेगी

 

, 26 मई। कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों के लिए बड़ी राहत भरी खबर है। पूर्व रक्षा राज्य मंत्री एवं सांसद Ajay Bhatt के प्रयासों से मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट ट्रेन को नियमित संचालन की मंजूरी मिल गई है। रेलवे प्रशासन ने पहले विशेष गाड़ी के रूप में संचालित 09075/09076 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट ट्रेन को अब नियमित ट्रेन संख्या 21907/21908 के रूप में चलाने का निर्णय लिया है।

सांसद अजय भट्ट ने इस ट्रेन के नियमित संचालन को लेकर कई बार केंद्रीय रेल मंत्री Ashwini Vaishnaw से मुलाकात कर कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों की सुविधा हेतु इसे स्थायी रूप से संचालित करने की मांग उठाई थी। उनके प्रयासों का संज्ञान लेते हुए रेलवे मंत्रालय ने अब इस ट्रेन को नियमित रूप से चलाने का फैसला किया है। इस निर्णय पर सांसद अजय भट्ट ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार जताया।

रेलवे के अनुसार 21907 मुंबई सेंट्रल-काठगोदाम सुपरफास्ट साप्ताहिक एक्सप्रेस का संचालन 27 मई 2026 से प्रत्येक बुधवार को किया जाएगा। यह ट्रेन मुंबई सेंट्रल से सुबह 10:55 बजे रवाना होकर दूसरे दिन हल्द्वानी पहुंचते हुए दोपहर 1:50 बजे काठगोदाम पहुंचेगी।

वहीं वापसी में 21908 काठगोदाम-मुंबई सेंट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस 28 मई 2026 से प्रत्येक गुरुवार को काठगोदाम से शाम 5:30 बजे प्रस्थान करेगी और अगले दिन रात 9:00 बजे मुंबई सेंट्रल पहुंचेगी।

यह ट्रेन हल्द्वानी, लालकुआं, किच्छा, बहेड़ी, बरेली, मथुरा, कोटा, रतलाम, वडोदरा और सूरत सहित कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

रेलवे प्रशासन के अनुसार ट्रेन में कुल 18 कोच लगाए जाएंगे, जिनमें सामान्य श्रेणी, शयनयान, एसी थर्ड और एसी सेकेंड श्रेणी के कोच शामिल रहेंगे।

कुमाऊं क्षेत्र के यात्रियों और मुंबई में रह रहे उत्तराखंडवासियों के लिए इस ट्रेन का नियमित संचालन बड़ी सुविधा और राहत के रूप में देखा जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page