Connect with us

उत्तराखण्ड

कुमाऊँ में बनेगा अत्याधुनिक मीडिया हब, हल्द्वानी में 6.75 करोड़ की लागत से मीडिया सेंटर का शिलान्यास हल्द्वानी, 25 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार

पवनीत सिंह बिंद्रा 

, 25 मई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी में कुमाऊँ मीडिया सेंटर भवन का विधिवत शिलान्यास किया। करीब 6 करोड़ 75 लाख 88 हजार रुपये की लागत से बनने वाला यह अत्याधुनिक मीडिया सेंटर कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त बहुउद्देश्यीय केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मीडिया सेंटर केवल एक भवन नहीं, बल्कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता को समर्पित एक सशक्त मंच होगा। उन्होंने कहा कि अब तक कुमाऊँ मंडल के पत्रकारों को कई कार्यों के लिए देहरादून पर निर्भर रहना पड़ता था, लेकिन मीडिया सेंटर बनने के बाद अधिकांश कार्य हल्द्वानी से ही संचालित किए जा सकेंगे।

उन्होंने बताया कि मीडिया सेंटर में आधुनिक प्रेस कॉन्फ्रेंस हॉल, हाई-स्पीड इंटरनेट, डिजिटल स्टूडियो, समृद्ध लाइब्रेरी, कैंटीन और अन्य आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएंगी। साथ ही मुनस्यारी, बागेश्वर, कपकोट, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा और रानीखेत जैसे दूरस्थ क्षेत्रों से आने वाले पत्रकारों के लिए गेस्ट रूम की व्यवस्था भी की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि समाचार पत्रों से संबंधित निरीक्षण कार्य भी अब इसी मीडिया सेंटर से संपन्न किए जाएंगे, जिससे पारदर्शिता और कार्यप्रणाली में तेजी आएगी।

पत्रकार कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकार कल्याण कोष की राशि बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये कर दी गई है। अधिस्वीकृत पत्रकारों एवं उनके आश्रितों को पांच लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा सुविधा दी जा रही है, जबकि 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ पत्रकारों को 10 हजार रुपये प्रतिमाह पेंशन उपलब्ध कराई जा रही है।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह मीडिया सेंटर हल्द्वानी को कुमाऊँ का प्रमुख मीडिया हब बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने पत्रकारों से सकारात्मक और निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान भी किया।

इस अवसर पर सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, विधायक सरिता आर्या सहित कई जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page