Connect with us

उत्तराखण्ड

बैसाखी पर्व पर रक्तदान शिविर में 83 यूनिट रक्त एकत्रित,

हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति ने किया भव्य आयोजन ।महिलाओं और युवाओं में दिखा रक्तदान करने का उत्साह । सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय ब्लड बैंक एवं बालकिशन देवकी जोशी ब्लड बैंकों ने सेवाएं दी ।
रक्तदान शिविर के बाद बैसाखी को मनाते हुए ढोल पर खूब थिरके पंजाबी ।

रामपुर रोड स्थित शकुंतलम बैंक्विट हॉल में हल्द्वानी पंजाबी जनकल्याण समिति द्वारा बैसाखी पर्व को धूमधाम से मनाते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 83 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ । कार्यक्रम का शुभारंभ नगर निगम मेयर गजराज सिंह बिष्ट द्वारा रिबन काटकर किया गया । संस्था ने ब्लड डोनेट करने वालों को सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो देकर सम्मानित कर हौसला बढ़ाया ।
रक्तदान शिविर में सिटी मजिस्ट्रेट ऐ. पी. बाजपेई द्वारा भी रक्तदान किया गया ।
कार्यक्रम में मे और नगर निगम गजराज सिंह बिष्ट, सिटी मजिस्ट्रेट ऐ. पी. बाजपेई, दर्जा मंत्री रेनू अधिकारी, शंकर कोरंगा दिनेश आर्य, तरुण बंसल, आदि अतिथि रूप में उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम संयोजक अवनीश राजपाल ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी एवं थैलेसीमिया मरीजों के लिए ब्लड की आवश्यकता को देखते हुए कैंप का आयोजन किया गया, जो की बेहद सफल रहा । कैंप में महिलाओं एवं युवाओं में अति उत्साह दिखा । चूंकि महिलाओं में अक्सर हीमोग्लोबिन कम होने के कारण वह रक्त नहीं दान कर पाती, परंतु इस कैंप में लगभग 30 महिलाओं ने रक्तदान किया ।
संस्था संयुक्त सचिव उमंग वासुदेवा ने बताया कि शोभन सिंह जीना चिकित्सालय ब्लड बैंक को 40 यूनिट एवं स्वर्गीय बालकिशन देव की जोशी चैरिटेबल ब्लड बैंक को 43 यूनिट ब्लड एकत्रित करके दिया गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संयोजक अवनीश राजपाल, सहसंयोजक शिखर आहूजा, रक्षित आहूजा, अध्यक्ष प्रदीप कक्कड़, महामंत्री मुकेश ढींगरा, उपाध्यक्ष संजीव आनंद, संयुक्त सचिव उमंग वासुदेवा, समन्वयक हरिमोहन अरोड़ा, संरक्षक सुभाष मोंगा, रमेश सडाना, प्रेम मदान, महेश आहूजा, दिनेश मानसेरा, दीपक वाही, राजीव बग्गा, ज्ञान स्वरूप ग्रोवर, रश्मि राजपाल, सीमा साहनी, रीना मानसेरा, पूजा बग्गा, आस्था गुम्बर, पूजा अरोरा, आदि उपस्थित थे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page