Connect with us

उत्तराखण्ड

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मुख्यमंत्री ने दिया योग अपनाने का संदेश

पवनीत सिंह बिंद्रा 

नैनीताल 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री ने लोक भवन में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिभाग किया तथा योग साधना से जुड़े सभी साधकों को शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि योग भारत की आत्मा, हमारी संस्कृति का प्राण और सनातन सभ्यता की शाश्वत चेतना है। योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन, बुद्धि और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है। यह मानव जीवन को स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक दिशा प्रदान करता है तथा ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ और ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ जैसे भारतीय आदर्शों को साकार करने का माध्यम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योग आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन की राह दिखा रहा है और भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का वैश्विक स्वरूप बन चुका है। उन्होंने सभी नागरिकों से योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि इसे केवल एक दिवस तक सीमित न रखकर जीवनशैली के रूप में अपनाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि योग को दैनिक जीवन का संस्कार, परिवार की परम्परा और राष्ट्र निर्माण का आधार बनाकर हम स्वस्थ, समर्थ और विकसित भारत के संकल्प को नई ऊर्जा दे सकते हैं। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से नियमित योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की ,,

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page