Connect with us

उत्तराखण्ड

₹600000/- (छः लाख) के जाली नोट बरामद बाजार में फर्जी नोट चलाने का प्लान हुआ धड़ाम,

हरिद्वार ,पुलिस जाली नोट की जानकारी मिलने पर हरिद्वार पुलिस ने छापेमारी कर जाली नोट गिरोह का किया पर्दाफाश, 03 आरोपी को दबोचा ,,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के प्रभावशाली नेतृत्व में लगातार एक के बाद एक बड़े खुलासे कर रही हरिद्वार पुलिस ने बाजार में चलन में आने से पहले ही जाली नोट पकड़कर नकली नोट बना रहे कथित गैंग का कच्चा चिट्ठा खोल दिया है।

बीते रोज कप्तान के दिए इनपुट पर सीआईयू रुड़की व कोतवाली रूडकी पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन को अंजाम देते हुए मार्केट मे जाली नोट चलने से पहले ही गैंग के 03 सदस्यों को दबोचकर 500-500 रूपये के कुल छह लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए। इसके साथ ही पुलिस ने 04 मोबाइल फोन और नकली नोट बनाने के उपकरण भी जब्त किए।

पूछताछ के आधार पर प्रकाश में आए 05 अन्य व्यक्तियों की तलाश की जा रही है।

पकड़े गए मास्टर- 1.बालेश्वर उर्फ बाली पुत्र रघुवीर सिंह निवासी भोटावाली पांवटा साहिब जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश हाल निवासी ग्राम हरीपुर हरबर्टपुर विकासनगर देहरादून
2.मनीष कुमार पुत्र स्व0 लेखपाल निवासी कुडीनेत वाला रायसी कोतवाली लक्सर
3.हिमांशु पुत्र पलटूराम निवासी वर्ल्ड बैंक कालोनी रूडकी

ADVERTISEMENTS Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page