Connect with us

उत्तराखण्ड

ऊर्जा संरक्षण और डेटा आधारित विद्युत प्रबंधन पर उत्तराखण्ड निवास में प्रस्तुतीकरण

 

,नई दिल्ली 13 जुलाई। उत्तराखण्ड निवास, नई दिल्ली में सोमवार को GNA Energy के प्रबंध निदेशक संजीव कुमार एवं उनकी टीम ने ऊर्जा संरक्षण और डेटा एनालिटिक्स आधारित विद्युत प्रबंधन पर विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया।

प्रस्तुतीकरण में तकनीक और डेटा विश्लेषण के माध्यम से बिजली की बचत, संसाधनों के कुशल उपयोग तथा ऊर्जा प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाने के विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि डेटा अध्ययन और विश्लेषण के आधार पर विद्युत खपत का बेहतर प्रबंधन कर ऊर्जा दक्षता में उल्लेखनीय वृद्धि की जा सकती है।

चर्चा में यह भी रेखांकित किया गया कि डेटा आधारित ऊर्जा प्रबंधन से न केवल बिजली की बचत होगी, बल्कि वित्तीय संसाधनों का अधिक प्रभावी उपयोग सुनिश्चित होने के साथ-साथ विद्युत उत्पादन व्यवस्था में भी सकारात्मक सुधार संभव होगा।

इस अवसर पर नवाचार, आधुनिक तकनीक और डेटा आधारित समाधानों को बढ़ावा देने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा गया कि इन प्रयासों से ऊर्जा क्षेत्र अधिक सक्षम, पारदर्शी और भविष्य की चुनौतियों के अनुरूप तैयार होगा। साथ ही, ऐसी पहलें डेटा एवं प्रौद्योगिकी संप्रभुता को सुदृढ़ करने तथा विकसित भारत के लक्ष्य को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page