उत्तराखण्ड
महापौर ने लीगेसी वेस्ट प्रोसेसिंग प्लांट का किया शुभारंभ


श्री विष्ट ने कहा कि वर्षों से डंपिंग स्थल पर जमा लीगेसी वेस्ट का सुरक्षित एवं पर्यावरण के अनुकूल निस्तारण नगर निगम की प्राथमिकता है। इस परियोजना के प्रारम्भ से न केवल वर्तमान डंपिंग साइट का पुनर्विकास संभव होगा, बल्कि हल्द्वानी के नागरिकों के लिए स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण सुनिश्चित करने में भी महत्वपूर्ण प्रगति होगी। महापौर ने अनुबंधित संस्था को निर्देश दिए कि प्रोसेसिंग कार्य समयबद्ध एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किया जाए और सभी पर्यावरणीय तथा वैधानिक आवश्यकताओं का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
कार्यक्रम में नगर आयुक्त श्री परितोष वर्मा, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी श्री चन्द्र शेखर टोलिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे। अधिकारियों ने प्लांट का निरीक्षण किया और कार्य की प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
नगर निगम हल्द्वानी ने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में सक्रिय सहयोग दें। जनसहभागिता के माध्यम से ही “स्वच्छ एवं सुंदर हल्द्वानी” का लक्ष्य सफल होगा।

