उत्तराखण्ड
राज्यपाल से मिला सिख प्रतिनिधिमंडल, सामाजिक सौहार्द बनाए रखने पर सरकार और प्रशासन का जताया आभार

राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल से बातचीत में कहा कि सिख पंथ ने सदैव “राष्ट्र प्रथम” और “सरबत दा भला” की भावना को अपने जीवन का मूल मंत्र माना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति सभी धर्मों और समुदायों के प्रति सम्मान तथा “अतिथि देवो भवः” की परंपरा पर आधारित है। प्रदेश में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और पर्यटक का खुले मन से स्वागत किया जाता है।
राज्यपाल ने कहा कि प्रदेश में चारधाम यात्रा और हेमकुण्ड साहिब यात्रा शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही हैं। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर शासन-प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा सभी आवश्यक इंतजाम सुनिश्चित किए गए हैं।
प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को विश्वास दिलाया कि सिख समाज सदैव भाईचारे, सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।
इस अवसर पर गुरुद्वारा श्री हेमकुण्ड साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्रजीत सिंह बिंद्रा, सिंह सभा डोईवाला के अध्यक्ष गुरदीप सिंह, सिंह सभा देहरादून के अध्यक्ष गुरबक्स सिंह राजन, गुरुद्वारा रेसकोर्स के अध्यक्ष बलबीर सिंह साहनी तथा सिंह सभा नूनावाला के अध्यक्ष ओंकार सिंह सहित अन्य प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
