उत्तराखण्ड
गुरुनानक पूरा में स्मार्ट मीटर को लेकर विवाद, चीफ इंजीनियर आर.एस. गुंज्याल ने मौके पर पहुंचकर कराया समाधान

इस दौरान चीफ इंजीनियर आर.एस. गुंज्याल ने कहा कि स्मार्ट मीटर को लेकर कुछ लोगों द्वारा भ्रम फैलाया जा रहा है, जबकि वास्तव में यह आधुनिक तकनीक पर आधारित व्यवस्था है, जिसका उद्देश्य उपभोक्ताओं को अधिक पारदर्शी और सुविधाजनक सेवा उपलब्ध कराना है।
उन्होंने बताया कि लगाए जा रहे टू-वे स्मार्ट मीटर के माध्यम से उपभोक्ता यह आसानी से जान सकेंगे कि उन्होंने कितनी विद्युत खपत की है। साथ ही, बिजली उपयोग से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां उपभोक्ताओं के मोबाइल फोन पर उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे बिलिंग प्रक्रिया भी अधिक पारदर्शी होगी।
चीफ इंजीनियर ने लोगों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह या भ्रामक जानकारी पर विश्वास न करें। यदि किसी उपभोक्ता को स्मार्ट मीटर से संबंधित कोई समस्या या शिकायत होती है, तो वह विद्युत विभाग के 1912 टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकता है। विभाग द्वारा शिकायत का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर व्यवस्था उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने और विद्युत वितरण प्रणाली को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। वही दूसरी और गुरुनानक पूरा निवासियों का कहना है कि ये निजी कंपनी के कर्मचारी बिना अनुमति के विद्युत कनेक्शन काट दे रहे एवं 10,15 लोग एक साथ आकर धमका रहे हैं तभी इस तरह की स्थिति उत्पन्न हो गई है उन्होंने कहा कि अक्सर घर पर महिलाएं अकेली रहती है जिससे भय बना हुआ है,
