Connect with us

उत्तराखण्ड

6 जून को होगा भव्य श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव, निशान यात्रा से होगा शुभारंभ

 

हल्द्वानी,,आगामी 6 जून को आयोजित होने वाले श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव के संबंध में गुरुवार को प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस दौरान श्री श्याम युवा मित्र मंडल संस्था (रजी.) हल्द्वानी के अध्यक्ष अंकित पाल ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी साझा की।

उन्होंने बताया कि महोत्सव के तहत 6 जून की सुबह 8:00 बजे भव्य निशान यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा लटूरिया बाबा मंदिर, बरेली रोड से प्रारंभ होकर कालू सिद्ध मंदिर होते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर, मुखानी में संपन्न होगी। यात्रा में हल्द्वानी के श्याम प्रेमी तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

अंकित पाल ने बताया कि इसके पश्चात शाम 7:00 बजे से श्री खाटू श्याम जी के भव्य संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बाबा के सुंदर भजनों और गुणगान की प्रस्तुति दी जाएगी। संकीर्तन में देश के प्रसिद्ध भजन गायक सौरभ शर्मा, परविंदर, पलक, कनिका ग्रोवर, निहाल ठाकरान एवं पंडित विवेक शर्मा अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे।

प्रेस वार्ता में श्री श्याम युवा मित्र मंडल संस्था (रजी.) हल्द्वानी के अंकित पाल, संजीव कश्यप, रतन चौहान, सोनू बेलबाल, हर्षित पाल, कमल पाल, अनिल पाल, ललित पांडेय, सनी कपूर, रामू गुप्ता, राजू प्रजापति, वाशु नाथ गोस्वामी, पल्लवी गोयल, चंदन जोशी, कमल गोयल, नीरज मिश्रा एवं मयंक जोशी सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page