उत्तराखण्ड
बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन और सेवा भावना से अभिभूत हुए सांसद अजय भट्ट



हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अजय भट्ट ने शनिवार को हल्द्वानी स्थित एक सिनेमा हॉल में सपरिवार आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। फिल्म बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन, उनकी भक्ति, सेवा भावना और आध्यात्मिक यात्रा से प्रेरित है।
फिल्म के दौरान सांसद अजय भट्ट बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन से जुड़े आध्यात्मिक प्रसंगों और उनके मानव सेवा के संदेश से अभिभूत नजर आए। फिल्म में संत परंपरा, भक्ति और मानव कल्याण की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
फिल्म देखने के बाद सांसद अजय भट्ट ने कहा कि भारत की संत परंपरा सदैव समाज को भक्ति, सेवा, करुणा, प्रेम और मानव कल्याण का मार्ग दिखाती रही है। बाबा नीब करौरी महाराज का जीवन भारतीय आध्यात्मिक परंपरा और मानव सेवा की भावना का प्रेरणादायी उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि बाबा नीब करौरी महाराज के विचार और जीवन दर्शन आज भी करोड़ों लोगों को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं। उनका जीवन हमें निस्वार्थ सेवा, परोपकार और मानवता के प्रति समर्पण की प्रेरणा देता है। ‘हनुमान अंश’ के माध्यम से नई पीढ़ी को भी बाबा नीब करौरी महाराज के जीवन और उनके आध्यात्मिक संदेश को समझने का अवसर मिल रहा है।

















