Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल बैंक ने कुमाऊं मंडल की 78 मेधावी बालिकाओं को प्रदान की चेली-भूली छात्रवृत्ति, अल्मोड़ा चिकित्सालय को दी नई एंबुलेंस

 

हल्द्वानी, 05 मई 2026: नैनीताल बैंक द्वारा वर्ष 2025-26 की चेली-भूली छात्रवृत्ति योजना के तहत कुमाऊं मंडल की 78 हाईस्कूल एवं इंटर की मेधावी छात्राओं को एमबी डिग्री कॉलेज के सभागार में छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसी क्रम में बैंक ने अल्मोड़ा जिला चिकित्सालय के लिए एक नई एंबुलेंस भी भेंट की, जिसे आयुक्त/सचिव मा0 मुख्यमंत्री दीपक रावत एवं प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

मेधावी छात्राओं को किया सम्मानित

कार्यक्रम में हाईस्कूल के टॉपर अक्षत गोपाल (98.2%) तथा इंटर की मेधावी छात्राएं सुशीला और दीपिका (98.2%) को 5100-5100 रुपये नकद एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर आयुक्त ने सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री सचिव ने दिया करियर मार्गदर्शन

अपने संबोधन में कुमाऊं कमिश्नर एवं मा0 मुख्यमंत्री के सचिव दीपक रावत ने छात्राओं को कहा कि सीखने की तीव्र इच्छा और जिज्ञासा से कोई लक्ष्य असंभव नहीं। उन्होंने सलाह दी कि करियर वही चुनें जो पसंद हो, जिसमें आत्म-जागरूकता, जुनून और सामाजिक योगदान हो। रावत ने कहा कि ऐसा दृष्टिकोण करियर को केवल आजीविका नहीं, बल्कि व्यक्तिगत सुख और समाज सेवा का माध्यम बनाता है। उन्होंने नैनीताल बैंक के योगदान की सराहना की।

बैंक का सराहनीय प्रयास

प्रबंध निदेशक सुशील कुमार लाल ने बताया कि 39 हाईस्कूल छात्राओं को 20-20 हजार तथा 39 इंटर छात्राओं को 39-39 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी गई। उन्होंने कहा कि बैंक बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए चेली-भूली योजना के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है।

उपस्थित रहे पदाधिकारी एवं अभिभावक

कार्यक्रम में एमबी डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा0 एनएस बनकोटी, बैंक सीएफओ महेश कुमार गोयल, रीजनल हेड राहुल प्रधान, डीआरएम नैनीताल मनोज डालाकोटी, डीआरएम अल्मोड़ा डीएस कठायत, राहुल साह, हर्षवर्धन साह, मयंक थपलियाल, चन्द्रशेखर कन्याल सहित मेधावी बालिकाएं एवं उनके परिजन मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page