Connect with us

उत्तराखण्ड

नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख रुपये के मोबाइल फोन बरामद एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल रिकवरी टीम की बड़ी सफलता, उत्तराखंड समेत कई राज्यों से खोज निकाले गए गुम हुए मोबाइल हल्द्वानी/नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के मामले में सराहनीय सफलता हासिल करते हुए 250 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। पुलिस की मोबाइल ऐप सेल एवं साइबर टीम ने जुलाई 2026 से 4 नवंबर 2026 तक विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग ब्रांड के 250 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 55 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें बरामद करने के लिए कड़े निर्देश दिए थे। इसके बाद एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा मोबाइल ऐप सेल (साइबर सेल) की प्रभारी उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाया। पुलिस टीम ने शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर गुम हुए मोबाइल फोन के IMEI नंबरों को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किया। तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को पता चला कि कई गुम हुए मोबाइल फोन अलग-अलग राज्यों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, दिल्ली तथा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से मोबाइल फोन बरामद किए। बरामद किए गए 250 मोबाइल फोन में आईफोन के 7, सैमसंग के 40, ओप्पो के 58, वनप्लस के 13, रियलमी के 19, वीवो के 45, मोटोरोला के 7, नोकिया का एक, इनफिनिक्स के 7, रेडमी के 23, पोको के 17, आईक्यू के 8, टेक्नो के 2 और आईटेल के 3 मोबाइल फोन शामिल हैं। इन सभी की कुल अनुमानित कीमत 55,25,000 रुपये है। पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल फोन मिलने पर लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। मोबाइल स्वामियों ने नैनीताल पुलिस और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। मोबाइल रिकवरी टीम को मिलेगा नकद पुरस्कार इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मोबाइल रिकवरी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए टीम को 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में शामिल रहे: 1. उपनिरीक्षक मीनू गौतम 2. कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर 3. कांस्टेबल रामचन्द्र प्रजापति नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर साबित हुआ है कि तकनीकी संसाधनों और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन को खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाया जा सकता है।

नैनीताल पुलिस ने 250 लोगों के चेहरों पर लौटाई मुस्कान, 55.25 लाख रुपये के मोबाइल फोन बरामद

 

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर मोबाइल रिकवरी टीम की बड़ी सफलता, उत्तराखंड समेत कई राज्यों से खोज नि काले गए गुम हुए मोबाइल

हल्द्वानी/नैनीताल। नैनीताल पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के मामले में सराहनीय सफलता हासिल करते हुए 250 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटा दी है। पुलिस की मोबाइल ऐप सेल एवं साइबर टीम ने जुलाई 2026 से 4 नवंबर 2026 तक विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए अलग-अलग ब्रांड के 250 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत 55 लाख 25 हजार रुपये बताई गई है।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मोबाइल फोन गुम होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सेल को गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश कर उन्हें बरामद करने के लिए कड़े निर्देश दिए थे। इसके बाद एसपी हल्द्वानी हरबन्स सिंह के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन/हल्द्वानी रविकान्त सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा मोबाइल ऐप सेल (साइबर सेल) की प्रभारी उपनिरीक्षक मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अभियान चलाया।

पुलिस टीम ने शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर गुम हुए मोबाइल फोन के IMEI नंबरों को CEIR पोर्टल के माध्यम से ट्रेस किया। तकनीकी जांच और लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को पता चला कि कई गुम हुए मोबाइल फोन अलग-अलग राज्यों में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए उत्तर प्रदेश के लखनऊ, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, राजस्थान, दिल्ली तथा उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों से मोबाइल फोन बरामद किए।

बरामद किए गए 250 मोबाइल फोन में आईफोन के 7, सैमसंग के 40, ओप्पो के 58, वनप्लस के 13, रियलमी के 19, वीवो के 45, मोटोरोला के 7, नोकिया का एक, इनफिनिक्स के 7, रेडमी के 23, पोको के 17, आईक्यू के 8, टेक्नो के 2 और आईटेल के 3 मोबाइल फोन शामिल हैं। इन सभी की कुल अनुमानित कीमत 55,25,000 रुपये है।

पुलिस द्वारा बरामद मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। लंबे समय से अपने खोए हुए मोबाइल फोन मिलने पर लोगों की खुशी देखते ही बन रही थी। मोबाइल स्वामियों ने नैनीताल पुलिस और एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी का आभार व्यक्त करते हुए पुलिस की कार्यशैली की सराहना की।

मोबाइल रिकवरी टीम को मिलेगा नकद पुरस्कार

इस सराहनीय कार्य के लिए एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने मोबाइल रिकवरी टीम का उत्साहवर्धन करते हुए टीम को 2,500 रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

पुलिस टीम में शामिल रहे: 1. उपनिरीक्षक मीनू गौतम 2. कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर 3. कांस्टेबल रामचन्द्र प्रजापति ,नैनीताल पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर साबित हुआ है कि तकनीकी संसाधनों और प्रभावी पुलिसिंग के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन को खोजकर उनके वास्तविक स्वामियों तक पहुंचाया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page