Connect with us

उत्तराखण्ड

धनतेरस पर महामहिम राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से की शिष्टाचार भेंट, दीपावली की दी शुभकामनाएँ

देहरादून,,उत्तराखंड। दीपावली के पावन पर्व से पूर्व धनतेरस के शुभ अवसर पर शिष्टाचार भेंट के दौरान महामहिम राज्यपाल उत्तराखंड आदरणीय डॉ. ढाल सिंह बिसेन जी को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

इस अवसर पर राज्यपाल से आत्मीय मुलाकात कर प्रदेश की सुख-समृद्धि, विकास, शांति एवं खुशहाली की कामना की गई। साथ ही कहा गया कि दीपावली केवल दीप जलाने और उत्सव मनाने का पर्व नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश देने वाला त्योहार भी है।

इस पावन अवसर पर प्रदेश के समस्त नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा गया कि माँ लक्ष्मी और भगवान धन्वंतरि की कृपा सभी प्रदेशवासियों पर बनी रहे तथा उत्तराखंड निरंतर विकास और खुशहाली के नए आयाम स्थापित करे।

अंत में समस्त प्रदेशवासियों को धनतेरस एवं दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in उत्तराखण्ड

Trending News

Follow Facebook Page